Blog कविताएँ दुआओं में असर
कविताएँ

दुआओं में असर

अंजान हैं अपनों से
पर सबकी खबर चाहिए

रंजिश हवा में तैर रहे
दुआओं में असर चाहिए

मजमा लगा विचारों का
अपनाने का जिगर चाहिए

इश्क़ हर तरफ बेशुमार
बस परखने की नज़र चाहिए

Exit mobile version