किस क़िरदार से नवाज़ा जाए हमें
ज़िद्दी जो अपनी बात पे अड़ा रहता है
या आज्ञाकारी जो हाथ जोड़के खड़ा रहता है
मनमौज़ी जो नए अनुभवों का शौकीन है
या गंभीर जो गहरी सोच में विलीन है
मज़बूर जो बेचारा सा बना फिरता है
या मजबूत जो सबका सहारा बना फिरता है
दीवाना जो मदहोशी के आलम में चूर है
या सयाना जो इस पाग़लपन से दूर है
समझदार जो समझता हर व्यापार है
या बेवक़ूफ़ जो समझता की वो बेकार है
जोशीला जो रहता हरदम जोश में है
या निराश जो रहता हरदम सोच में है
भोला जो भरोसा आसानी से करता है
या चालाक जो हर काम चालाकी से करता है
साहसी जो अलग रस्ता चुनता है
या डरपोक जो सिर्फ़ सपने बुनता है
शर्मीला जिसका ज़िझक भरा स्वभाव है
या बेशरम जिसमे मर्यादा का अभाव है
नरम जो ‘ नहीं ‘ नहीं कह पाता है
या सख़्त जो अनुशासित रह जाता है
अनेक हैं किरदार एक हैं हम
तो वाज़िब है ये वहम
कि सारे किरदार हम में हैं शामिल
या सारे किरदार में शामिल हम

Leave feedback about this