Blog कविताएँ वो बेटी
कविताएँ

वो बेटी

ज़िन्दगी भर जो साथ देती, वो बेटी
मुस्कुरा कर हर बात जो मान लेती, वो बेटी
पापा के पीछे पीछे जो चलती रहती, वो बेटी
मां का काम जो हल्का कर देती, वो बेटी
भाई का जो बेधड़क साथ देती, वो बेटी
घर का माहौल जो मध्धम रखती, वो बेटी
सबके बारे में जो मन ही मन सोचती, वो बेटी
सूने आंगन को जो उजाला देती, वो बेटी
चलो आज उस बेटी को सलाम करते हैं
ज़िन्दगी भर उसे खुश रखने का ऐलान करते हैं

Exit mobile version